यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य।Important facts about Europe Continent।यूरोप महाद्वीप के देश|

यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य।Important facts about Europe Continent। 

 

यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य।Important facts about Europe Continent।
यूरोप महाद्वीप

 

  • काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। इस महाद्वीप में 46 देश है।
  • यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है। 
  • यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर,दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में अंध महासागर से घिरा हुआ है। 
  • यूरोप का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज(5642 मीटर) रूस में स्थित है। 
  • यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब (2842 किलोमीटर लंबी) ऑस्ट्रिया, बलगारिया, चेकोस्लोवाकया, युगोस्लाविया और रोमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है।
  • डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, वियना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है। 
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस है, जो सीन नदी के तट पर बसा है। यह विश्व का सुंदर नगर माना जाता है। इसे फैशन की नगरी कहा जाता है। 
  • यूरोप के यूक्रेन गणराज्य को विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। जो ‘विश्व का अन्न भंडार‘ या ‘रोटी की डलिया‘ कहलाता है।
  • इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर व जैतून उत्पादक देश है। 
  • राइन नदी का जल मार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंतःस्थलीय जलमार्ग है
  • यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग ओरिएंट रेलमार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस नगर से टर्की के कुस्तुनतुनिया नगर के मध्य तक जाती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश रूस यूरोप महाद्वीप में स्थित है। 
  • शैंपेन शराब विश्व में सबसे अधिक फ्रांस में बनती है।इसे सुरा और सुंदरियों का देश भी कहा जाता है।
  • यूरोप के अधिकांश देश को तीन और से सागरों द्वारा घिरा होने के कारण इसे प्रायदीपों का महाद्वीप कहते हैं।
  • यूरोप के फिनलैंड को झीलों का देश कहते हैं।
  • यूरोप का ब्लैक फॉरेस्ट भ्रंशोंथ पर्वत है। 
  • इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है,क्योंकि यह भी भारत की तरह कृषि प्रधान देश है। यहा हिमालय की तरह आल्पस पर्वत है।
  • यूरोप में जल विद्युत का सर्वाधिक विकास इटली एवं स्वीडन में हुआ है। 
  • फ्रांस को वाइन यार्ड,  नार्वे को फियोर्ड तटों का देश कहते हैं। 
  • इंग्लिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है। 
  • गल्फ स्ट्रीम जलधारा यूरोप का गर्म कंबल के उपनाम से जाना जाता है।
  • स्विट्जरलैंड को यूरोप का खेल का मैदान कहा जाता है। 
  • नीदरलैंड ने उत्तरी सागर के तट के साथ बड़े-बड़े तटबन्ध बनाकर समुंद्र से भूमि प्राप्त की है, इन तटबंधों को डाईक कहते हैं।इस प्रकार प्राप्त हुई भूमि को सोल्डर कहते हैं। 
  • विश्व की सबसे लंबी सुरंग फ्रांस और इटली के बीच माउंट ब्लॉक में बनी हुई है। यह 12 किलोमीटर लंबी है। 
  • आल्पस पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विट्जरलैंड में है। स्वीटजरलैंड और इटली के बीच ग्रेट सैंट बर्नार्ड दर्रा मार्ग प्रदान करता है।
  • ऑस्ट्रिया एवं इटली के बीच ब्रेनर दर्रा मार्ग प्रदान करता है। 
  • विश्व का सबसे लंबा भूमिगत रेल मार्ग लंदन एवं पेरिस को जोड़ता है।
  • पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।

यूरोप महाद्वीप विश्व का एक महत्वपूर्ण महाद्वीप है, जो पूर्व में एशिया, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्य सागर  से घिरा हुआ है। 

यूरोप विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, लेकिन इसके अंदर अनेक भूगोलीय विभिन्नताएं होती हैं। यह विभिन्न देशों और क्षेत्रों की विविधता से भरा हुआ है, जिसमें भाषा, धर्म, संस्कृति, इतिहास, भूगोल, आदि शामिल हैं। कुछ अधिक महत्वपूर्ण देशों में शामिल हैं – जैसे जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, बेल्जियम और नीदरलैंड आदि।

यूरोप का एक समृद्ध इतिहास रहा है और आज हम जिस दुनिया को जानते हैं, उसे आकार देने में उसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह अपनी कला, साहित्य, संगीत, वास्तुकला और विज्ञान के लिए जाना जाता है, और दुनिया के कुछ महानतम विचारकों, कलाकारों और नेताओं का घर रहा है।

Leave a Comment